मारुति मानस मंदिर में लायंस क्लब ने बनवाया शेड, धूप-बारिश से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

छपरा के मारुति मानस हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है. लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा निर्मित शेड अब भक्तों को धूप और बारिश से बचाएगा. इस लोकार्पण समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Saran News: छपरा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल मारुति मानस हनुमान मंदिर परिसर में अब श्रद्धालुओं और आम लोगों को तेज धूप और बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे खड़े रहने की परेशानी नहीं होगी. आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब छपरा सारण की ओर से मंदिर परिसर में नवनिर्मित लायंस शेड का निर्माण कराया गया है.

रविवार को लायंस क्लब छपरा सारण एवं महाराजगंज रघुशांति के पदस्थापना समारोह के अवसर पर शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया. लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322ई की जिलापाल लायन संगीता नंदा ने फीता काटकर नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया.

धूप और बारिश में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

इस अवसर पर जिलापाल लायन संगीता नंदा ने कहा कि मारुति मानस मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग पहुंचते हैं. ऐसे में लायंस क्लब की ओर से बनाया गया यह शेड लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. खासकर गर्मी के दिनों में तेज धूप और बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को इससे राहत मिलेगी.

उन्होंने लायंस क्लब छपरा सारण के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा और समाजहित से जुड़े कार्य ही लायंस क्लब की मूल पहचान हैं. जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर जनहित के कार्य करना सेवा भावना को मजबूत करता है.

अन्य सामाजिक संगठनों को भी मिलेगी प्रेरणा

जिलापाल ने कहा कि लायंस क्लब की इस तरह की पहल से अन्य सामाजिक संगठनों को भी आमजन के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के प्रति जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों और सामाजिक दायित्वों को लेकर भी चर्चा की गई. क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी आमजन की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े कार्य जारी रखे जाएंगे.

बड़ी संख्या में लायन और लियो सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में लायंस क्लब के पीडीजी लायन डॉ. एसके पांडे, गणवंत मलिक, प्रकाश नंदा, वीडीजी लायन गीता शर्मा, अध्यक्ष आनंद अग्रहरी, अर्चना श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, प्रहलाद सोनी, मनोज वर्मा संकल्प, प्रमोद मिश्रा, विक्की आनंद, रजनीश कुमार, सीमा पांडे, रीता मिश्रा, साकेत श्रीवास्तव, रणधीर जायसवाल, अमर कुमार, दिलीप चौरसिया, डॉ. नागेंद्र कुमार, रिशेंद्र पप्पू, संदीप कुमार, लियो विकास पटेल, लियो विशाल भास्कर, लियो सुप्रीम कुमार तथा पीआरओ लायन संदीप कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लायन एवं लियो सदस्य उपस्थित थे.

Also Read: बिहार के 18 शहरों के लिए चलाई जायेंगी बसें, पटना से किशनगंज तक पहुंचना होगा बेहद आसान, जानिए प्लानिंग


विज्ञापन
चंद्रशेखर कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन