Saran News : पाइप न देने के विवाद में युवक से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पाइप न देने के विवाद में युवक से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Saran News : थाना क्षेत्र के बलुआ मर्दन गांव में सिंचाई के लिए पाइप न देने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति ने मनोज कुमार से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

विज्ञापन

तरैया. थाना क्षेत्र के बलुआ मर्दन गांव में सिंचाई के लिए पाइप न देने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति ने मनोज कुमार से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घायल मनोज कुमार का प्राथमिक उपचार तरैया के रेफरल अस्पताल में किया गया. घायल युवक की मां शिवकुमारी देवी ने स्थानीय थाने में राजधानी गांव के कन्हैया सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र गाय चराकर घर लौट रहा था, तभी आरोपित ने उसे घेरकर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की. शिवकुमारी देवी ने कहा कि घटना का कारण यह है कि आरोपित पहले सिंचाई के लिए उनसे पाइप मांगने आया था, जिसे परिवार ने देने से इनकार कर दिया था. इसी को लेकर आरोपित ने मनोज के साथ मारपीट की है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन