Saran News : जेपीयू में 11 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, छात्रों को मिलेगी नौकरी

Updated at : 08 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : जेपीयू में 11 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, छात्रों को मिलेगी नौकरी

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस में 11 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिसमें फ्लिपकार्ट से जुड़ी हुई डिक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया द्वारा छात्र-छात्राओं को नौकरी प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस में 11 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिसमें फ्लिपकार्ट से जुड़ी हुई डिक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया द्वारा छात्र-छात्राओं को नौकरी प्रदान की जायेगी. वहीं गत वर्ष प्लेसमेंट कैंप में आयी टेक महिंद्रा के प्रतिनिधि इस बार के प्लेसमेंट कैंप में शामिल होंगे. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने प्लेसमेंट कैंप के संदर्भ में मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को बड़े स्तर पर विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट कैंप लगाया गया है. जिसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक व पीजी स्तर के छात्र-छात्राओं के अलावा बीटेक, एमटेक, आदि योग्यता रखने वाले छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं. प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो कृष्ण कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय कैंपस में सुबह नौ बजे तक पहुंच जाना होगा. जहां पहले उनके सभी एकेडमिक कागजातों का वेरिफिकेशन किया जायेगा. उसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे. कई छात्र-छात्राओं का उसी दिन जॉब प्लेसमेंट कर दिया जायेगा. वहीं कुछ छात्र-छात्राओं को क्रमवार जॉब ऑफर किया जायेगा. उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्लेसमेंट सेल के माध्यम से हुआ था. जिन भी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय स्तर पर हुए प्लेसमेंट कैंप से नौकरी मिल रही है. उनका फीडबैक बहुत अच्छा आ रहा है. पूर्व में आयी कुछ कंपनियों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये थे. जिसके बाद अब विश्वविद्यालय स्तर पर प्लेसमेंट सेल आयोजित करने से पहले छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार के लिए तैयार किया जा रहा है. खासकर छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल तथा बॉडी लैंग्वेज आदि पर पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय की एक टीम छात्रों को समय-समय पर प्रशिक्षित भी कर रही है. कुलपति ने बताया कि जयपुर, दिल्ली आदि जगहों पर छात्र-छात्राओं को सेलेक्शन के बाद जॉब दिया जायेगा. आठ घंटे तक के जॉब के लिए 17 से 22 हजार जबकि 12 घंटे तक के जॉब के लिए 24 से 28 हजार तक की सैलरी भी मिलेगी. प्लेसमेंट कैंप के लिए तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं. कुलपति ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों को भी निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राओं को इस प्लेसमेंट कैंप की पूरी जानकारी दें. जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें. पत्रकार वार्ता में रजिस्ट्रार प्रो नारायण दास, प्रो अजीत कुमार तिवारी, प्रो सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रो हरिश्चंद्र, प्रो रामनाथ, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन