जलाल बसंत में अखंड अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Updated at : 13 Mar 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
जलाल बसंत में अखंड अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलाल बसंत अंतर्गत भोलेबाबा अखंड अष्टयाम पूजा समिति, जलाल बसंत के तत्वावधान में भोलेबाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित 24 घंटे अखंड अष्टयाम पूजा के लिए घोड़े, बैंड-बाजे, झांकी व डीजे की धुन पर झूमते-गाते सैकड़ों महिलाओं-पुरूषों के साथ भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

गड़खा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलाल बसंत अंतर्गत भोलेबाबा अखंड अष्टयाम पूजा समिति, जलाल बसंत के तत्वावधान में भोलेबाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित 24 घंटे अखंड अष्टयाम पूजा के लिए घोड़े, बैंड-बाजे, झांकी व डीजे की धुन पर झूमते-गाते सैकड़ों महिलाओं-पुरूषों के साथ भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा की शुरुआत अष्टयाम स्थल भोलेबाबा मंदिर प्रांगण से मोहरमपुर, सुरेंद्र चौक बंगारी, नारायणपुर, जगदीशपुर, जलाल बसंत होते हुए ठाकुरबाड़ी बसंत पंहूंची जहां आचार्य अनिल तिवारी एवं विरेंद्र तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच आमी दिघवारा से लायी गयी. गंगाजल सभी श्रद्धालुओं के कलश में जलभरी हुई. मौके पर आचार्य अनिल तिवारी ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर तन-मन-धन से लगकर अखंड अष्टयाम पूजा के लिए तत्पर रहते हैं. ग्रामीण इलाकों में एकता, भाईचारा, प्रेम व सामाजिक सद्भाव बढ़ने के साथ आसपास का वातावरण शुद्ध होता है एवं पूजा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के मन को शांति मिलती है. धार्मिक, वैज्ञानिक व सामाजिक नजरों से भी हमारे लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसलिए समय-समय पर ऐसे सामाजिक व धार्मिक आयोजन होने चाहिए.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन