Saran News : टिकट जांच अभियान में 4048 यात्रियों से वसूला गया 26.20 लाख रुपये का जुर्माना
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 12 Apr 2025 10:40 PM
Saran News : शनिवार को सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी व मानसी पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.
सोनपुर. शनिवार को सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी व मानसी पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट या अनुचित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की.इस फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान में मंडल के टिकट जांच स्क्वॉड, स्टैटिक व स्लीपर टिकट चेकिंग स्टाफ, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारीगण शामिल थे. इन रेलखंडों पर चलने वाली प्रीमियम, मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान को अंजाम दिया गया. रेल प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 4048 यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया. इनसे कुल 26,20,767 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गयी. रेल प्रशासन ने इस अवसर पर यात्रियों से नियमित टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और रेलवे की आय में भी वृद्धि हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










