Saran News : एसीएस, डाइरेक्टर और मंत्री से की जायेगी डीपीओ की शिकायत : एमएलसी

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 22 Apr 2025 10:08 PM

विज्ञापन

Saran News : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दुर्भावना से ग्रसित होकर शिक्षकों पर करवाई कर रहे हैं. उक्त बातें एमएलसी अफाक अहमद ने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष समेत अन्य शिक्षकों पर की गयी कार्रवाई के मामले में कहीं.

विज्ञापन

परसा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दुर्भावना से ग्रसित होकर शिक्षकों पर करवाई कर रहे हैं. उक्त बातें एमएलसी अफाक अहमद ने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष समेत अन्य शिक्षकों पर की गयी कार्रवाई के मामले में कहीं. अहमद मंगलवार को परसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंच मामले की जांच के बाद कहीं. उन्होंने ने कहा कि डीपीओ अजीत अमर हरिजन के खिलाफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ एवं डायरेक्टर के साथ शिक्षा मंत्री से मांग करूंगा कि उन्हें अविलंब निलंबित किया जाए. आवश्यकता पड़ने पर इस मामले को मैं विधान परिषद में भी उठाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का शताब्दियों से शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी एवं विद्यालयों के बेहतरी के लिए कार्य करने का स्वर्णिम इतिहास रहा है. ऐसे में संघ के नेताओं पर दुर्भावना से ग्रसित होकर कारवाई करने की मैं घोर निन्दा करता हूं. शिक्षको को सम्मान दिए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है. सारण के कई शिक्षकों ने डराने धमकाने और अवैध राशि की वसूली की शिकायत की है. पैसा नहीं देने पर प्रधानाध्यापकों को निलंबित भी कर दिया गया है. मैं डीपीओ के अवैध संपत्ति के मामलों की जांच आर्थिक अपराध इकाई से करवाने के साथ उनकी प्रतिनियुक्ति अविलंब रद्द करवाने की मजबूती से पहल करूंगा. ताकि सारण के शिक्षक भयमुक्त वातावरण में शिक्षण कार्य कर सकें तथा सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता पूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व के पदस्थापित जिला सहरसा में कई आरोपों की जांच चल रही है. फिर किस परिस्थित में उनका प्रतिनियोजन सारण में किया गया है. विद्यालय भ्रमण के दौरान एमएलसी ने संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, प्रभारी एचएम जयशंकर गुप्ता व सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ छात्रों से वार्ता कर मामले की जांच की. संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि मैं स्वीकृत आकस्मिक अवकाश पर था परंतु मुझ पर शोकॉज जारी किया गया. इसका समर्थन प्रभारी एचएम ने भी किया. गणित शिक्षक दीपक कुमार राम ने बताया कि मैं बच्चों को पढ़ा रहा था. उसी दरम्यान डीपीओ मेरे वर्ग में आएं और बच्चों के सामने डांटते हुए अमर्यादित व्यवहार व असंसदीय भाषा का प्रयोग किया. अन्य शिक्षकों ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों की प्रतिष्ठा का हनन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन