युवक की हत्या कर शव को गायब करने का मामला दर्ज

Published at :26 May 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को गायब करने का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दूसरे प्रदेश में ले जाने तथा वहीं हत्या कर शव को गायब कर दिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला तरैया थाना क्षेत्र के परिदपुरा निवासी देवनाथ सिंह ने दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी रवींद्र सिंह को अभियुक्त बनाया है. […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दूसरे प्रदेश में ले जाने तथा वहीं हत्या कर शव को गायब कर दिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला तरैया थाना क्षेत्र के परिदपुरा निवासी देवनाथ सिंह ने दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी रवींद्र सिंह को अभियुक्त बनाया है.

आरोप है कि रवींद्र ने उसके पुत्र अजय सिंह को असम के डिब्रूगढ़ स्थित अपने ईंट भट्ठा पर नौकरी देने का लालच दे 14 सितंबर, 2016 को घर से ले गया. कुछ दिन बाद सूचना मिली कि अजय की तबीयत खराब है, तो उसने गांव के धीरज कुमार को वहां अजय को लाने भेजा , तो रवींद्र ने कहा कि उसने तो 19 नवंबर को ही अजय को गांव जाने के लिए ट्रेन में बैठा दिया है.

वादी ने आरोप में कहा है कि उन दोनों के परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जिसको लेकर रवींद्र ने अजय की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कहीं गायब कर दिया है. सीजेएम ने इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन