चुनावी रंजिश में हत्या का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : नगर पंचायत चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी के पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दिये जाने को लेकर सीजेएम न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया है. उक्त मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया निवासी और तकिना वार्ड संख्या एक के प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार यादव ने दर्ज कराते हुए अपने […]
छपरा(कोर्ट) : नगर पंचायत चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर एक प्रत्याशी के पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दिये जाने को लेकर सीजेएम न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया है. उक्त मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया निवासी और तकिना वार्ड संख्या एक के प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार यादव ने दर्ज कराते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी व तकिना निवासी लक्ष्मी राय और सागर कुमार समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
आरोप में कहा है कि वह मतदान के दिन अपने पिता विक्रमा प्रसाद यादव के साथ तकिना मतदान केंद्र पर स्थिति की जानकारी लेने गये, जहां पूर्व से ही अभियुक्त गण मौजूद थे और वोटर को बरगला रहे थे, इसका विरोध उसके पिता ने किया, तो लक्ष्मी राय ने अपने आदमियों से कहा कि इसको जान से मार दो. उनके कहने पर सभी मेरे पिता की बुरी तरह पिटाई करने लगे, तो वह भाग कर पुलिस को बुलाने गया, तभी उसको फोन आया कि तुम्हारे पिता को मृत समझ सभी लोग भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




