नक्सली के पुत्र समेत तीन को एसटीएफ ने उठाया

पानापुर : आत्मसमर्पण कर चुके एवं फिलहाल छपरा जेल में बंद थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी नक्सली हरिहर सहनी के पुत्र सहित तीन लोगों को एसटीएफ ने शनिवार की अहले सुबह उठा लिया है. तीनों को क्यों उठाया गया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह […]
पानापुर : आत्मसमर्पण कर चुके एवं फिलहाल छपरा जेल में बंद थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी नक्सली हरिहर सहनी के पुत्र सहित तीन लोगों को एसटीएफ ने शनिवार की अहले सुबह उठा लिया है. तीनों को क्यों उठाया गया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह दर्जनों की संख्या में एसटीएफ के जवान पानापुर के गंडक नदी के तटीय इलाके में बसे विभिन्न गांवों में पहुंच कर छापेमारी शुरू की. इस दौरान बसहिया गांव निवासी नक्सली हरिहर सहनी के पुत्र रविलाल सहनी,
उभवा निवासी अशोक सिंह एवं भोरहां गांव निवासी राकेश पासवान को उठा लिया, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पायी. परिजन जब इसकी खोज लेने के लिए थाने पहुंचे तो उनके होश उड़ गये. यहां पुलिस द्वारा इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात बतायी गयी. परिजनों द्वारा अपने स्तर से पता किया गया तब पता लगा कि इन तीनों को एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिया गया है. इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश राय ने बताया कि एसटीएफ द्वारा इन्हें हिरासत में लिया गया है. उन्होंने इस मामले में और कुछ बताने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




