खंडहरनुमा घर से पुलिस ने बरामद की शराब

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र स्थित सारण कॉलोनी से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद किया है. पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि बुधवार रात्रि सरकारी मोबाइल पर फोन आया कि स्थानीय सारण कॉलोनी हड़बरनाथ मंदिर के पास खंडहनुमा भवन मनोज साह उर्फ मनोज तुरहा का अंगरेजी […]
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र स्थित सारण कॉलोनी से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद किया है. पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि बुधवार रात्रि सरकारी मोबाइल पर फोन आया कि स्थानीय सारण कॉलोनी हड़बरनाथ मंदिर के पास खंडहनुमा भवन मनोज साह उर्फ मनोज तुरहा का अंगरेजी शराब बोलेरो गाड़ी से उत्तर रहा है.
सूचना पर छापामारी की गयी, जिसमें बारह कार्टून अंगरेजी शराब 1006.2 लीटर जिसमें छह कार्टून रॉयल चैलेंजर्स का 288 बोतल, चार कार्टून मैकडोनाल्ड 192 बोतल, दो कार्टून डेनिस 92 बोतल कुल 576 बोतल बरामद हुई.
किया गया. जिसको जब्त कर थाने लाया गया तथा सूचनार्थी के आधार पर मनोज साह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित के साथ मोहन कुमार सिंह, मनोज कुमार, हरेंद्र तिवारी, अरुण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




