76 वार्डों में एक लाख चार हजार मतदाता डालेंगे वोट

Published at :11 May 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
76 वार्डों में एक लाख चार हजार मतदाता डालेंगे वोट

चुनावी सरगर्मी Â इस बार इवीएम में नहीं रहेगा नोटा का बटन छपरा (सदर) : आगामी 21 मई को जिले के चार नगर पंचायतों के 76 वार्डों के 116 बूथों पर मतदान की तैयारियों में जिला प्रशासन लगा हुआ है. मतदान पूर्वाह्न प्रात: सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक इवीएम के माध्यम से होना […]

विज्ञापन

चुनावी सरगर्मी Â इस बार इवीएम में नहीं रहेगा नोटा का बटन

छपरा (सदर) : आगामी 21 मई को जिले के चार नगर पंचायतों के 76 वार्डों के 116 बूथों पर मतदान की तैयारियों में जिला प्रशासन लगा हुआ है. मतदान पूर्वाह्न प्रात: सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक इवीएम के माध्यम से होना है. हालांकि इस इवीएम के प्रयोग के लिए नोटा के प्रयोग के लिए बटन नहीं होने की बात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद बताते है. वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को कोषांगों के आधार पर कार्य करने तथा उनकी समीक्षा नियमित करने की बात बताते है.
एक लाख 4 हजार मतदाता करेंगे मतदान : जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार के अनुसार चारों नगर पंचायतों में लगभग एक लाख 4 हजार मतदाता मतदान करेंगे. जिनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है. सबसे ज्यादा वोटर रिविलगंज नगर पंचायत में है. तो सबसे कम वोटर मढ़ौरा नगर पंचायत में. इन सभी नगर पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया के लिए बूथों के निर्धारण करने के साथ-साथ व मतदान कर्मी व मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य भी चल रहा है.
इन पंचायतों में वार्ड की स्थिति
नगर पंचायत वार्ड कुल बूथ मतदाता पुरुष महिला
रिविलगंज 21 33 29332 15892 13440
मढ़ौरा 16 23 19849 10886 8963
दिघवारा 18 27 22750 12336 10414
सोनपुर 2 1 33 26685 14448 12237
रिविलगंज, दिघवारा, सोनपुर, मढ़ौरा नगर पंचायत में प्रात: सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन