सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2017 11:42 PM (IST)
विज्ञापन

दुखद. छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएचआइ पर पहाड़पुर के पास हुई दुर्घटना ट्रेन पकड़ने के लिए भेल्दी थाने के सिरसा बलिया से छपरा जा रहे थे छपरा (सदर) : छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएचआइ पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चंवर के निकट पुल निर्माण के लिए बने डाइवर्सन के समीप टेंपो पलटने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग […]
विज्ञापन
दुखद. छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएचआइ पर पहाड़पुर के पास हुई दुर्घटना
ट्रेन पकड़ने के लिए भेल्दी थाने के सिरसा बलिया से छपरा जा रहे थे
छपरा (सदर) : छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएचआइ पर गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चंवर के निकट पुल निर्माण के लिए बने डाइवर्सन के समीप टेंपो पलटने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जहां घायल हो गये. वहीं एक पुरुष की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक 62 वर्षीय लालबाबू यादव भेल्दी थाने के सिरसा बलिया गांव का बताया जाता है. जो अपनी पत्नी मीना देवी, पुत्र रोहित कुमार यादव, पड़ोसी राजू तत्वा के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए छपरा आ रहे थे. उन्हें ट्रेन पकड़कर कोलकाता जाना था. इसी बीच दोपहर बाद टेम्पू के डायवर्सन के पास पहुंचने पर टेंपो के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया व गाड़ी गड्ढे में घुस गयी.
घटना के बाद घटना स्थल पर घायलों के चित्कार से इस मार्ग से गुजरने वाले लोग इकत्र हुए वहीं घायलों के इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. बाद में इसकी सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को मिलने के बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद चालक फरार है. टेंपो में यात्रा कर रही महिला का कहना था कि चालक नशे में था. मालूम हो कि निर्माण कार्य के दौरान विभिन्न स्थानों पर बने डाइवर्सन के कारण आये दिन लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. जिसमें असमय लोगों की जान जा रही है. मृतक लालबाबू यादव कोलकाता में नौकरी करते थे. उनके परिवार में शादी समारोह था. जिसमें शामिल होने के लिए घर आये हुए थे. इस घटना की खबर मिलने के बाद कुछ ही दिन पूर्व शादी समारोह के कारण खुशी के माहौल में बदला परिवार का वातावरण एकाएक गम में तब्दील हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




