पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आ कर ट्रेन के सामने कूद दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट दाउदपुर(मांझी) : पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिख कर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव निवासी रामसुभग राम ने अपने सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र करते हुए […]
विज्ञापन
हादसा. घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
दाउदपुर(मांझी) : पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिख कर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव निवासी रामसुभग राम ने अपने सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र करते हुए शैल देवी, तार चंद ,अनिल राम, सुनील राम, राकेश राम पर मारपीट करने व जमीन बंटवारे को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है. साथ ही मारपीट कर जान में मारने की धमकी देने की भी बात कही है.
सुसाइड नोट में मरने के पहले उसने पत्नी व बाल बच्चे के साथ रहना, खाना, पीना दुस्वार होने का भी जिक्र किया है और अंत में तंग आकर अपनी जान ट्रेन के सामने देने की बात कही है. छपरा-सीवान रेलखंड के बनवार ढाला से पूरब शिव वाटिका होटल के सामने डाउन रेल ट्रैक पर रविवार को किसी ट्रेन से कट कर राम सुभग ने अपनी जान दे दी, उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. राम सुभग के सुसाइड नोट के अनुसार घर में बंटवारे के मामले को लेकर गांव में मेरी कोई मदद नहीं कर रहा है. पूर्वजों ने घर की पैतृक संपत्ति का बंटवारा 1984 में कर दिया गया था. पड़ोसियों व परिजनों के आपसी तनाव को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलने पर दाउदपुर थाना पुलिस पहुंच मृतक की पहचान ढूंढ़ रही थी, तभी रेल ट्रैक पर पत्थर से दबे एक सोसाइट नोट को बरामद किया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
दाउदपुर (मांझी) : पूर्वोत्तर रेलवे के दाउदपुर स्टेशन के पूर्वी ढाला 61 सी से पश्चिम डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कट कर मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुमदुमा गांव निवासी परमेश्वर महतो का 25 वर्षीय पुत्र छोटन उर्फ बुलेट महतो के शौच जाने के दौरान रेल ट्रैक पार कर रहा था, तभी बिहार संपर्क ट्रेन की चपेट में आ गया.
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी सुनैना देवी चीत्कार मारती हुई बेसुध पड़ी है. वहीं माता परमेश्वरी देवी को कोस रही थी घर में छठ पूजा लेकर खुशी का माहौल था. घर में मृतक का छह माह का पुत्र रवि अपनी माता के विलाप पर फुट-फुट कर रो रहा था. बताया जाता है कि परमेश्वर महतो के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र छोटन था. दो साल पहले उसकी शादी हुई थी. घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस को मेमो भेज कर जानकारी दी. रेल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




