चार व पांच को दरियापुर व परसा में बंद रहेगी बिजली सप्लाइ

Published at :03 Apr 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
चार व पांच को दरियापुर व परसा में बंद रहेगी बिजली सप्लाइ

शीतलपुर ग्रिड के पास तार बदलने के क्रम में सावधानी के तौर पर बंद रहेगी सप्लाइ दिघवारा : शीतलपुर पॉवर ग्रिड से जुड़े परसा व दरियापुर सब-स्टेशन अधीन क्षेत्रों में आगामी चार व पांच अप्रैल को विद्युत की सप्लाइ निर्धारित समय तक बंद रहेगी.इन दोनों सब-स्टेशनों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक […]

विज्ञापन

शीतलपुर ग्रिड के पास तार बदलने के क्रम में सावधानी के तौर पर बंद रहेगी सप्लाइ

दिघवारा : शीतलपुर पॉवर ग्रिड से जुड़े परसा व दरियापुर सब-स्टेशन अधीन क्षेत्रों में आगामी चार व पांच अप्रैल को विद्युत की सप्लाइ निर्धारित समय तक बंद रहेगी.इन दोनों सब-स्टेशनों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होगी.
शीतलपुर ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता केपी एलेग्जेंडर व जेइ रजिया सुल्ताना ने बताया कि छपरा व शीतलपुर ग्रिड को हाजीपुर ग्रिड से जोड़ने वाले 132 केवीए सर्किट एक के तार बदलने का काम चल रहा है. ग्रिड के समीप ही एक ही पोल से दोनों सब-स्टेशनों के 33 केवीए का तार गुजरा है, जिसके कारण 132 केवी में बदलने के क्रम में सुरक्षा की दृष्टि इन दोनों सब-स्टेशनों में बिजली की सप्लाइ बंद रहेगी. इसका असर शीतलपुर सब-स्टेशन के क्षेत्र के कई गांवों पर भी पड़ेगा और इन गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहने की आशंका है.
श्री एलेग्जेंडर ने बताया कि इन दोनों सब-स्टेशनों से दोनों दिन बिजली की सप्लाइ शाम पांव बजे से शुरू कर दी जायेगी.उन्होंने कहा कि 132 केवी का नया तार लग जाने से नयागांव व परमानंदपुर के पास बार-बार तार टूटने की समस्या पूर्णतः समाप्त हो जायेगी एवं छपरा व शीतलपुर ग्रिडों को निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन