दलित उत्पीड़न के मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

Published at :30 Mar 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
दलित उत्पीड़न के मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर पदस्थापित सिगनल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव को राजकीय रेलवे पुलिस ने दलित उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडब्लूआइ अजय कुमार ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव के […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर पदस्थापित सिगनल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव को राजकीय रेलवे पुलिस ने दलित उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडब्लूआइ अजय कुमार ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जिसमें आरोप लगाया गया है कि दलित होने के कारण उसकी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित किया और जब इसकी शिकायत पीडब्लूआइ ने की तो उसके घर में घुस कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में एक महिला को भी नामजद किया गया है. सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव छपरा जंकशन और सीवान के प्रभार में हैं.

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन