31 मार्च को अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

छपरा(कोर्ट) : भारत सरकार के इशारे पर विधि आयोग द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में फेर बदल कर अधिवक्ताओं तथा उनके संघ के अधिकारों को छीनने कि साजिश किये जाने के विरोध में पूरे भारत के अधिवक्ता 31 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. इस आशय की जानकारी छपरा विधि मंडल के महामंत्री रवि रंजन प्रसाद सिंह […]
छपरा(कोर्ट) : भारत सरकार के इशारे पर विधि आयोग द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में फेर बदल कर अधिवक्ताओं तथा उनके संघ के अधिकारों को छीनने कि साजिश किये जाने के विरोध में पूरे भारत के अधिवक्ता 31 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. इस आशय की जानकारी छपरा विधि मंडल के महामंत्री रवि रंजन प्रसाद सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है. विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के प्रतिवेदन के अनुसार अधिवक्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार केंद्र और राज्य सरकार के हाथों में चला जायेगा, साथ ही न्यायिक पदाधिकारियो को अधिवक्ताओं के निबंधन को रद्द करने का अधिकार प्राप्त हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




