स्टूडेंट्स के कैरियर से खिलवाड़ कर रही है प्रदेश सरकार: संघ

छपरा : सरकार अपने अड़ियल रवैये के कारण छात्र-छात्राओं के कैरियर से खिलवाड़ कर रही है. विगत 16 दिनों से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य बहिष्कार है और शिक्षक धरना प्रदर्शन कर रहें है. मगर सरकार को न तो शिक्षकों की चिंता है और न छात्रों के भविष्य की जिक्र. उक्त बातें जगदम कॉलेज जांच […]
छपरा : सरकार अपने अड़ियल रवैये के कारण छात्र-छात्राओं के कैरियर से खिलवाड़ कर रही है. विगत 16 दिनों से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य बहिष्कार है और शिक्षक धरना प्रदर्शन कर रहें है. मगर सरकार को न तो शिक्षकों की चिंता है और न छात्रों के भविष्य की जिक्र. उक्त बातें जगदम कॉलेज जांच केंद्र के बाहर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरना पर बैठे शिक्षक नेताओं ने कहीं. उन्होंने कहा कि हमारी सीधी सी मांग है अनुदान के बदले वेतनमान. उन्होंने कहा कि इससे कम हम किसी भी समझौते पर तैयार नहीं है. वक्ताओं ने छात्रों के रिजल्ट नहीं होने की सारी जवाबदेही सरकार पर बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




