फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा(सारण) : एक माह पहले फरार प्रेमी युगल को नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को नगर थाना चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुअनि जमशेद आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा. जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर टोले वसंतपुर निवासी मालती देवी ने अपनी पुत्री के अपहरण करने […]
छपरा(सारण) : एक माह पहले फरार प्रेमी युगल को नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को नगर थाना चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुअनि जमशेद आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा. जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर टोले वसंतपुर निवासी मालती देवी ने अपनी पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. जिसमें मनमोहन साह समेत अन्य को नामजद किया गया है. गिरफ्तार प्रेमी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि न्यायालय के आदेश पर युवती को महिला अल्पावास गृह भेज दिया गया. पकड़े गये प्रेमी युगल शादी कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




