4000 लोगों का बिजली बिल अधर में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. फ्रेंचाइजी बदले जाने से नहीं जुट सका है नाम, जिससे उत्पन्न हुई समस्या दिघवारा : विद्युत सबस्टेशन दिघवारा से जुड़े लगभग चार हजार विद्युत उपभोक्ता पिछले छह महीनों से टेंशन व परेशानी के बीच जी रहे हैं. इन उपभोक्ताओं के टेंशन की मूल वजह बिजली बिल को लेकर हैं. ऐसे चार हजार विद्युत उपभोक्ताओं […]
विज्ञापन
परेशानी. फ्रेंचाइजी बदले जाने से नहीं जुट सका है नाम, जिससे उत्पन्न हुई समस्या
दिघवारा : विद्युत सबस्टेशन दिघवारा से जुड़े लगभग चार हजार विद्युत उपभोक्ता पिछले छह महीनों से टेंशन व परेशानी के बीच जी रहे हैं. इन उपभोक्ताओं के टेंशन की मूल वजह बिजली बिल को लेकर हैं. ऐसे चार हजार विद्युत उपभोक्ताओं का पिछले सितंबर महीने से बिजली बिल नहीं आ रहा है.बिजली बिल के बढ़ते दबाव की आशंका के बीच उपभोक्ताओं की रातों की नींद गायब है और वे लोग हर दिन बिजली बिल के आने का इंतजार कर रहे हैं. दिघवारा विद्युत सबस्टेशन से नगर फीडर में 10 हजार व मटिहान फीडर में 5 हजार उपभोक्ताओं समेत कुल 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई होती है.
पहले उपभोक्ताओं को घर घर बिजली बिल मिलता था, मगर बीते अगस्त महीने में फीडबैक नामक फ्रेंचाइजी कंपनी को स्पॉट रीडिंग व बिलिंग का टेंडर मिला. कंपनी के स्टाफ द्वारा सितंबर से स्पॉट रीडिंग व बिलिंग का काम शुरू हुआ, मगर कंपनी के स्टाफ अभी तक लगभग चार हजार विद्युत उपभोक्ताओं के आइडी को जोड़ नहीं सके हैं, जिस कारण ऐसे उपभोक्ताओं का बिल बीते सितंबर माह से ही बंद है और छह महीने से लगभग चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहा है,
जिस कारण वे लोग बिजली बिल को जमा नहीं कर पा रहे हैं.
250 विद्युत उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन :जेई निरंजन कुमार ने बताया कि मार्च महीने में सबस्टेशन क्षेत्र के लगभग 250 विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन लंबित बिल होने के कारण काटा गया है. मलखाचक,शीतलपुर,हराजी,मुजौना, बस्तीजलाल, त्रिलोकचक, कुरैया व नगर पंचायत क्षेत्रों के वैसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन विभाग द्वारा काटा गया है जिनके घर 4 हजार से अधिक का बिजली बिल लंबित था.
एक अप्रैल से नगर क्षेत्रों में बढ़ेगी विद्युत की आपूर्ति :अभी दिघवारा सबस्टेशन के नगर फीडर से रामदासचक से बड़ा गोपाल स्टेशन तक के क्षेत्रों में 18 घंटों तक बिजली की आपूर्ति की जाती है मगर एक अप्रैल से इन क्षेत्रों में 21 घंटे बिजली की सप्लाई होगी.पहले सुबह 7 से
9,दोपहर 1 से 3 व रात 1 से 3 तक के निर्धारित समय में जो बिजली काटी जाती थी उसमें अब दोपहर 1 से 3 बिजली नहीं कटेगी.साथ ही साथ बिजली की आपूर्ति में इजाफा होगा.पटना से पहुंची टीम के सदस्यों के सबस्टेशन के निरीक्षण के बाद हर दिन 3 घंटे की बिजली आपूर्ति को बढ़ाने का आदेश दिया गया है.वहीं मटिहान फीडर में पूर्व की तरह ही 14 घंटे बिजली की आपूर्ति की जायेगी.
बिजली बिल जमा करने के आधार पर ही मिलेगी बिजली: जेइ कुमार ने बताया कि अब बिजली की आपूर्ति क्षेत्रों से प्राप्त राजस्व के आधार पर किया जायेगा. जिस क्षेत्रों से जितना ज्यादा बिजली बिल जमा किया जायेगा उस क्षेत्र को उतना ही ज्यादा बिजली दी जायेगी.
अप्रैल से नगर क्षेत्रों में लगेगा केबल तार :नगर के 18 वार्डों में अप्रैल महीने से पुराने तार बदल कर केबल तार लगाया जायेगा.केबल तार लगाने का काम भीटीएल कंपनी को करना है.कंपनी द्वारा सर्वे पूरा कर लिया गया है
और जल्द ही केबल वाले तार के साथ कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की जगह अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा.कंपनी द्वारा अभी सबस्टेशन के सामने नगर फीडर बनाने का काम जारी है जैसे ही झझिया डगर के पास रेलवे से विद्युत तार को क्रॉसिंग पार करने की इजाजत मिलेगी वैसे ही नगर फीडर को शुरू कर दिया जायेगा.अप्रैल से विद्युत बिल के बढ़ जाने की संभावना है लिहाजा उपभोक्ता बिजली की बचत करने की आदत डाल लें अन्यथा महीने के अंत में बिजली बिल का झटका झेलने को तैयार रहे.शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है.इतना ही नहीं जो उपभोक्ता अब तक अपने घरों में विद्युत मीटर नहीं लगाये हैं, वे लोग जल्द मीटर लगा लें क्योंकि विभाग ने 1 अप्रैल से फिक्स्ड बिल को तीन गुना बढ़ाते हुए लगभग 500 रुपया प्रतिमाह कर दिया है.
नगर के 18 वार्डों में अप्रैल महीने से पुराने तार बदल कर केबल तार लगाया जायेगा
एक ही बार देनी होगी मोटी राशि
चार हजार उपभोक्ता बिजली बिल जमा करना चाह रहे हैं मगर उनलोगों के घर बिजली बिल ही नहीं मिल पा रहा है.उपभोक्ता बिजली बिल की प्राप्ति के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, मगर बिल नहीं मिल रहा है. ऐसे में उपभोक्ताओं के यहां विद्युत विभाग का लगभग छह माह का बिजली बिल लंबित हो गया है. अब जब उपभोक्ताओं के घर बिजली बिल आना या स्पॉट रीडिंग एंड बिलिंग का काम शुरू होगा तो हजारों लोगों को अपने लंबित बिलों का भी भुगतान करना होगा जिससे उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी और उनलोगों को एक मोटी राशि बिजली बिल के रूप में जमा करनी पड़ेगी. नगर के 18 वार्डों के 4 हजार विद्युत उपभोक्ताओं में लगभग 500 लोगों को बिजली बिल नहीं मिल रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के 16 हजार उपभोक्ताओं में लगभग 3500 लोगों को सितंबर से बिल के आने का इंतजार है.
क्या कहते हैं जेइ
जिन लोगों को पिछले कुछ महीनों से बिजली बिल नहीं मिल रहा है, वैसे लोग अपने मुहल्ले में रीडिंग व स्पॉट बिलिंग के लिए जाने वाले स्टाफ को अपना पुराना बिल दिखा दें, ताकि उनलोगों को फिर से जोड़ा जा सके.एक महीने के अंदर बिजली बिल मिलना शुरू हो जायेगा.
निरंजन कुमार,जेइ विद्युत सबस्टेशन,दिघवारा
नहीं आ रहा कई महीनों से बिल तो क्या करें
रीडिंग व बिलिंग स्टाफ से मिलकर उसको अपना पुराना बिल दें
जेई से मिलकर अपने पुराने बिल की कॉपी दें
प्रखंड कार्यालय के पास बने बिजली ऑफिस में पुराने बिल की प्रति जमा करावें
कनेक्शन की रसीद के साथ जेइ से मिले
कनेक्शन की रसीद के साथ बिल शुरू करने का आवेदन विद्युत कार्यालय में जमा करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




