डंपर से कुचल मजदूर की मौत, चालक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

मांझी-एकमा पथ पर हुआ हादसा छपरा (सारण) : दाउदपुर थाना क्षेत्र के मांझी-एकमा पथ पर बुधवार को शीतलपुर मिश्रा टोला गांव के नजदीक डंपर से कुचल कर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि एकमा थाने के नौतन गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा (35 वर्ष) साइकिल से मजदूरी करने जा रहा […]
विज्ञापन
मांझी-एकमा पथ पर हुआ हादसा
छपरा (सारण) : दाउदपुर थाना क्षेत्र के मांझी-एकमा पथ पर बुधवार को शीतलपुर मिश्रा टोला गांव के नजदीक डंपर से कुचल कर एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि एकमा थाने के नौतन गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा (35 वर्ष) साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने उसे छपरा सदर अस्पताल में भरती कराया और परिजनों को घटना की सूचना दी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर
के समय उसकी मौत हो गयी.
उसके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. भगवान बाजार थाने के अवर निरीक्षक अनुज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.
डंपर से कुचल…
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में मृतक की पत्नी राधा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. वह बढ़ई का कार्य करता था. वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. इस घटना से नौतन गांव में भी मातम का माहौल है.
डंपर को पुलिस ने किया जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




