100 दिन पार्टी के लिए समर्पित करें कार्यकर्ता : अरूण

Published at :23 Mar 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
100 दिन पार्टी के लिए समर्पित करें कार्यकर्ता : अरूण

बैठक. राष्ट्रीय महामंत्री ने जनता से जुड़ाव पर दिया बल छपरा : भाजपा विचाराधारा आधारित पार्टी है. इसी पर चल कर आज पार्टी देश के 58 फीसदी हिस्से पर राज्य सरकारों के माध्यम से जनसेवा कर रही है. उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार सिंह ने बुधवार को भाजपा जिला इकाई के सोलंकी […]

विज्ञापन

बैठक. राष्ट्रीय महामंत्री ने जनता से जुड़ाव पर दिया बल

छपरा : भाजपा विचाराधारा आधारित पार्टी है. इसी पर चल कर आज पार्टी देश के 58 फीसदी हिस्से पर राज्य सरकारों के माध्यम से जनसेवा कर रही है. उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार सिंह ने बुधवार को भाजपा जिला इकाई के सोलंकी बीएड कॉलेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि पार्टी इस वर्ष को पंडित दीन दयाल शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है.
लिहाजा उनके एकात्मक मानव दर्शन, अंत्योदय सेवा भाव व अन्य विचारों को जनता तक ले जाने में कार्यकर्ता अपने 100 दिन पार्टी को समर्पित करें. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि पार्टी आगामी छह अप्रैल को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनायेगी. 14 अप्रैल को पूरे जिले में अंबेडकर जयंती व 26 मार्च को सभी मंडलों की बैठक करेगी. मौके पर अभय सिंह ने महामंत्री श्री सिंह को तलवार व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया.
बैठक को विधायक डॉ सीएन गुप्ता, शत्रुघ्न तिवारी, प्रो अजीत सिंह, ज्ञानचंद मांझी, जनक सिंह, तारकेश्वर सिंह, डॉ देवरंजन, रामाकांत सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, श्रीनिवास सिंह, बृजमोहन सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र चौहान, वीरेंद्र पांडेय, नरेश सिंह, चौधरी बाबा, महेंद्र सिंह, सुदामा तिवारी, अनु सिंह, तारा देवी, सुमन देवी, शांति पांडेय, श्रीकांत पां, वरूणा सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ अजीत राय, प्रो देवेंद्र सिंह, प्रो रामबहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया. इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री का शहर में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन