मसजिद तक जाने वाली सड़क हुई जर्जर, होती है परेशानी

Published at :22 Mar 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
मसजिद तक जाने वाली सड़क हुई जर्जर, होती है परेशानी

छपरा (नगर) : शहरी क्षेत्र में स्थापित धार्मिक स्थलों के आसपास की सफाई व्यवस्था इस बार के नगर निगम चुनाव में मुख्य मुद्दा रहेगा. शहर के वार्ड संख्या 17 में स्थित बड़ी मसजिद तक जानेवाली सड़क के जर्जर हो जाने तथा वार्ड में नाला निर्माण नहीं होने के कारण यहां हमेशा जलजमाव की समस्या बनी […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : शहरी क्षेत्र में स्थापित धार्मिक स्थलों के आसपास की सफाई व्यवस्था इस बार के नगर निगम चुनाव में मुख्य मुद्दा रहेगा. शहर के वार्ड संख्या 17 में स्थित बड़ी मसजिद तक जानेवाली सड़क के जर्जर हो जाने तथा वार्ड में नाला निर्माण नहीं होने के कारण यहां हमेशा जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिस कारण राहगीरों को तो समस्या होती ही हैं, साथ-ही-साथ मसजिद में नमाज अदा करने के लिए जानेवाले लोगों को भी गंदे पानी के बीच ही गुजरना मजबूरी बन गयी है. इससे उन लोगों को काफी परेशानी होती है.

वार्ड के विकास के प्रति नगर पर्षद है उदासीन
वार्ड पार्षद नासरीन बेगम तथा उनके प्रतिनिधि लगातार वार्ड के विकास के लिए कार्य करते हैं. हालांकि नगर पर्षद के उदासीन रवैये के कारण वार्ड में कई सड़कों का निर्माण प्रस्ताव के बाद भी टेंडर के अभाव में रुका हुआ है. वहीं वार्ड में स्थित मसजिद के आसपास की सड़कें व नाले भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. वार्ड पार्षद ने कई बार इस समस्या के समाधान के लिए नप के अधिकारियों को अवगत कराया, पर अबतक कोई हल नहीं निकल सका.
क्या कहते हैं वार्डवासी
वार्ड में विकास की रफ्तार बहुत ही सुस्त है. साफ-सफाई में भी काफी अनियमितता है. डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का सिस्टम भी बंद है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है
आमिर हसन
हमारे वार्ड में गली-मुहल्लों की नियमित सफाई मुख्य मुद्दा है. वार्ड पार्षद सक्रिय तो रहते हैं, पर गली की सड़कें व नाला नहीं बनने से जलजमाव की समस्या आम है. इससे आने-जाने में परेशानी होती है.
हरिचरण
क्या कहते हैं िजम्मेवार
मेरे वार्ड को मात्र दो सफाईकर्मी मिले हैं, वहीं जिस एनजीओ को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का जिम्मा मिला है, नगर पर्षद के इओ से कई बार शिकायत की, पर कोई समाधान नहीं निकल सका है.
नासरीन बेगम, पार्षद
जल्द ही निर्माण के लिए बची हुई सड़कों का टेंडर किया जायेगा. वहीं साफ-सफाई के लिए एनजीओ कर्मियों को निर्देश दिया गया है. धार्मिक स्थलों के आसपास भी नियमित सफाई करायी जायेगी.
अंजय कुमार राय, इओ, नगर पर्षद, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन