नशेड़ी ने पत्नी, पुत्र व पुत्री को काटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2017 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. पीएमसीएच जाने के क्रम में पत्नी की मौत, दो पुत्र व एक पुत्री गंभीर तीन घंटे तक तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 पर लगा रहा जाम सारण एसपी के पहुंचने के बाद जाम हुआ समाप्त तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 के बगल में स्थित नेवारी गांव में एक शराबी पति ने पत्नी, दो […]
विज्ञापन
दुखद. पीएमसीएच जाने के क्रम में पत्नी की मौत, दो पुत्र व एक पुत्री गंभीर
तीन घंटे तक तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 पर लगा रहा जाम
सारण एसपी के पहुंचने के बाद जाम हुआ समाप्त
तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 के बगल में स्थित नेवारी गांव में एक शराबी पति ने पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री को नशे की हालात में दाब से काट कर जख्मी कर दिया. जख्मी पत्नी, पुत्र व पुत्री का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया.
चिकित्सकों ने चारों को गंभीरावस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में पत्नी प्रेमा देवी की रास्ते में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार नेवारी गांव निवासी जगदीश शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा ने शराब के नशे में सोमवार की रात्रि पत्नी प्रेमा देवी, छह वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार,12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार व नौ वर्षीया पुत्री अंजू कुमारी को दाब से काट कर जख्मी कर दिया.
वहीं 14 वर्षीय एक अन्य पुत्र घटना को देख कर भाग निकला. हल्ला सुन कर लोग इकट्ठा हुए और संजय शर्मा को बांध कर घायलों को रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया. प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान रात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच कर शराबी पति को गिरफ्तार कर थाने लाये. मंगलवार की सुबह घटना से आक्रोशित लाेगों ने शराबबंदी के बाद भी शराब मिलने को लेकर तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 को तीन घंटों तक जाम का दिया. ग्रामीणों के आक्रोश व सड़क जाम की सूचना पाकर सारण एसपी व मढ़ौरा एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे. एसपी सारण ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराना चाहा, लेकिन आक्रोशितों ने एक न सुनी. इसके बाद एसपी ने एसएसबी को बुला कर पुलिस बल का प्रयोग किया.उसके बाद आवागमन शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




