नशे में धुत पति ने की पत्नी की हत्या, तीन बच्चों को धारदार हथियार से काटा

सारण : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव नशे में धुत एक युवक ने बीती रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी, वहीं अपने तीन बच्चों को बुरी तरह घायल कर दिया. जिसे इलाज पटनाकेलिए पीएमसीएच में ले जाया गया है. वहीं, घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर आरोपित […]
सारण : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव नशे में धुत एक युवक ने बीती रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी, वहीं अपने तीन बच्चों को बुरी तरह घायल कर दिया. जिसे इलाज पटनाकेलिए पीएमसीएच में ले जाया गया है. वहीं, घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक नेवाड़ी के रहने वाले संजय शर्मा ने अपनी पत्नी प्रेमा देवी और पुत्र विशाल, उम्र 14 वर्ष और बेटी अंजू, उम्र 9 वर्ष के साथ अपने बेटे इंद्रजीत को धारदार हथियार से काट कर घायल कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में पत्नी की मौत हो गयी, वहीं बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना के विरोध में तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है. ग्रामीण गुस्से में हैं और इस घटना के विरोध में सड़क जाम किया है. वहीं दूसरी ओर घटनास्थल पर एसपी पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




