पीएनबी से दिनदहाड़े Rs 4.95 लाख की लूट

भेल्दी(सारण) : अपराधियों ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे भेल्दी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से चार लाख 95 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देकर जब अपराधी जाने लगे, तो बैंक के चौकीदार ने शोरगुल किया. लेकिन, अपराधियों के पास 10 से ज्यादा हथियारों को देख कोई भी ग्रामीण आगे […]
भेल्दी(सारण) : अपराधियों ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे भेल्दी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से चार लाख 95 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देकर जब अपराधी जाने लगे, तो बैंक के चौकीदार ने शोरगुल किया. लेकिन, अपराधियों के पास 10 से ज्यादा हथियारों को देख कोई भी ग्रामीण आगे नहीं आया और लुटेरे आराम से फरार हो गये. घटना के बाद पहुंचे मढ़ौरा के एएसपी अशोक कुमार सिंह और एसपी अनसुइया रण सिंह साहू ने बैंक मैनेजर व ग्राहकों से पूछताछ की. शाखा प्रबंधक एसके सिंह ने बताया कि रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को शाखा में ग्राहकों की काफी भीड़ थी. सभी बैंककर्मी अपने-अपने काम में लगे थे. इतने में गेट पर तैनात भेल्दी थाने के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




