मांगों के समर्थन में नहीं हुआ मूल्यांकन कार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. पांचवें दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष वित्तरहित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन छपरा(सारण) : वित्तरहित शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष रविवार को भी प्रदर्शन किया और धरना दिया. पांचवें दिन भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला स्कूल और जगदम कालेज में ठप रखा. वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा और इंटरमीडिएट […]
विज्ञापन
विरोध. पांचवें दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष वित्तरहित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
छपरा(सारण) : वित्तरहित शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष रविवार को भी प्रदर्शन किया और धरना दिया. पांचवें दिन भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला स्कूल और जगदम कालेज में ठप रखा. वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा और इंटरमीडिएट शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पांच दिनों से वित्त रहित शिक्षकों का आंदोलन लगातार जारी है. वित्त रहित शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में रविवार को भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता और शत्रुघ्न तिवारी भी धरना में शामिल हुए. दोनों विधायकों ने विधानसभा के चालू सत्र में सदन में उठाने का भरोसा दिलाया. महासंघ के प्रांतीय नेता जयनारायण सिंह मधु तथा गणेश प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन व्यापक रूप ले चुका है
और सरकार को शिक्षकों की मांग मानना ही होगा. अनुदान के बदले वेतन भुगतान की मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा. महासंघ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद यादव ने कहा कि छह वर्षों से अनुदान की राशि का भुगतान लंबित है और राज्य सरकार अपनी वायदों को पूरा करने में नकारा बनी हुई है. इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र छात्राओं की उत्तीर्णता के आधार पर अनुदान की राशि का भुगतान करने का मानक तय किया गया है जिस पर राज्य सरकार खड़ा नहीं उतर रही है. अनुदान की राशि का भुगतान नहीं होने से वित्त रहित शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बनी हुई है.
अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संघ के साथ पिछले वर्ष हुए समझौते में सरकार ने बकाया अनुदान की राशि का भुगतान शीघ्र करने का आश्वासन दिया और प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से अनुदान की राशि का भुगतान करने भरोसा दिलाया था लेकिन संघ के साथ हुए समझौते पर अमल नहीं किया जा रहा है. प्राचार्य डॉ विजय कुमार सिंह ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान, सेवा सामंजन, सेवा निवृत्ति की आयु विस्तार, बकाये अनुदान की राशि का एकमुश्त भुगतान नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा.
धरना को सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजा जी राजेश, विष्णु जी,जितेन्द्र प्रसाद , निरशु नारायण सिंह, प्रो रौशन कुमार, डॉ नंद किशोर शर्मा, नवीन ओझा, डा वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, प्राचार्य विजय कुमार सिंह, प्रो उमेश कुमार सिंह, प्रो अरूणेश कुमार सिंह, प्रो हरेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो सुनिल कुमार सिंह, प्रो सुनिता सिंह, शिवकुमार सिंह, प्रो सिपाही राय, प्रो नर्मदेश्वर आदि ने संबोधित किया. अंत में प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा.
दोनों केन्द्रों पर मूल्यांकन का कार्य ठप रहने से परीक्षा परिणाम घोषित होने में विलंब होने की आशंका है. बताते चलें कि 15 मार्च से यहां इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला स्कूल और जगदम कॉलेज में शुरू होना था. पहले दिन से ही सभी वित्त रहित शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




