सवा करोड़ लूट मामले में होगा पुनः आरोप का गठन

Published at :18 Mar 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
सवा करोड़ लूट मामले में होगा पुनः आरोप का गठन

छपरा(कोर्ट) : जिला मुख्यालय से जनता बाजार शाखा के लिए जा रहे पंजाब नेशनल बैंक के सवा करोड़ रुपये की रास्ते में ही लूट लिए जाने के मामले में कोर्ट ने पुनः आरोप गठन के आवेदन को स्वीकार कर लिया है. मामले में सरकार का पक्ष रख रहे अपर लोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने कोर्ट […]

विज्ञापन
छपरा(कोर्ट) : जिला मुख्यालय से जनता बाजार शाखा के लिए जा रहे पंजाब नेशनल बैंक के सवा करोड़ रुपये की रास्ते में ही लूट लिए जाने के मामले में कोर्ट ने पुनः आरोप गठन के आवेदन को स्वीकार कर लिया है.
मामले में सरकार का पक्ष रख रहे अपर लोक अभियोजक रामनारायण प्रसाद ने कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दिया था. जिसमें आग्रह किया था कि पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में जो लूट की रकम बरामद की थी उसको लेकर बरामदगी की धारा 412 को अन्य धाराओं के साथ शामिल किया जाय. एपीपी प्रसाद के आवेदन पर विचार करते हुए एडीजे प्रथम अशोक कुमार गुप्ता ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है तथा अगली सुनवाई की तिथि 20 मार्च निर्धारित किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन