दुकानदार की चाकू मार कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2017 11:28 PM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. बकाये रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद सोनपुर : बकाये रुपये के लेन-देन को लेकर सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नेवल टोला के एक फोटो स्टेट दुकानदार की सोमवार की देर शाम चाकू से गोद कर नृशंस हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शिकारपुर के गुलरिया घाट के समीप से मंगलवार की […]
विज्ञापन
दुस्साहस. बकाये रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद
सोनपुर : बकाये रुपये के लेन-देन को लेकर सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नेवल टोला के एक फोटो स्टेट दुकानदार की सोमवार की देर शाम चाकू से गोद कर नृशंस हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शिकारपुर के गुलरिया घाट के समीप से मंगलवार की सुबह मृतक का शव बरामद किया. मृतक की दुकान पंजाब नेशनल बैंक के निकट है. लोगों की सूचना पर वहां सदलबल पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि मृतक 40 वर्षीय लूलन प्रसाद दास नेवल टोला के बिद्या दास का पुत्र था. इस मामले में मृतक के भाई रंजीत कुमार दास के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चार नामजद तथा दो अज्ञात को आरोपित किया गया है.
प्राथमिकी का हवाला देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच लाख रुपये के लेन-देन को लेकर यह घटना का आरोप लगाया गया है. मृतक का आरोपित के यहां पांच लाख रुपये बकाया था. आरोपियों ने ट्रैक्टर खरीदने के बहाने उसे दुकान से बुलाकर अपने साथ ले गये. इधर उसके परिवार के लोग रातभर अपने रिश्ते नाते के यहां उसकी खोजबीन करते रहे. सुबह मृतक का क्षत-विक्षत शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. गांव के लोग थाने पर भी जुटे थे. वही शिकारपुर के गुलरिया घाट के पास के लोगों का कहना है कि तीन मोटरसाइकिल से उक्त युवक के साथ यहां आये थे और आपस में विवादित बात भी कर रहे थे. लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि अंधेरा होते ही हत्या कर दी जायेगी. जब सुबह लोग खेत की ओर जाने लगे तब शव को देखा. तब लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




