ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, कहा- डील नहीं तो तबाही, PAK जाएगा अमेरिकी डेलिगेशन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Apr 2026 11:26 PM
डील या तबाही- ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, फोटो- पीटीआई
US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी डेलीगेशन सोमवार को पाकिस्तान जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि प्रस्तावित समझौता न मानने पर ईरान पर अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा.
US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर कहा कि ईरान को समझौता करना ही होगा. उन्होंने रविवार को कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन सोमवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाला है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में ईरान पर संघर्षविराम समझौते कोतोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा- ईरान ने कल होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी की जो हमारे युद्धविराम समझौते का साफ तौर पर उल्लंघन है. कई गोलियां एक फ्रांसीसी जहाज और यूनाइटेड किंगडम के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर चलाई गईं, यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान अमेरिका की ओर से प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो वह ईरान पर जोरदार हमला करेंगे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुल को नष्ट कर देगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक साथ की दो बातें!
अमेरिकी राष्ट्रपति के रविवार को दिए गए एक ही बयान के दो अलग-अलग रुख सामने आए हैं. एक ओर उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और पुल को उड़ाने की बात कही है तो दूसरी ओर पाकिस्तान में होने वाली अगले दौर की वार्ता के लिए एक उचित और तर्कसंगत समझौते का प्रस्ताव भी रखा है. उन्होंने लिखा- मेरे प्रतिनिधि इस्लामाबाद जा रहे हैं और वे कल शाम वहां बातचीत के लिए पहुंचेंगे. हाल ही में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की है, जो हैरान करने वाली बात है, क्योंकि हमारी नाकेबंदी पहले ही इसे प्रभावी रूप से बंद कर चुकी है. इस कदम से उन्हें ही नुकसान हो रहा है- करीब 500 मिलियन डॉलर प्रतिदिन.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है. कई जहाज अब अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर रुख कर रहे हैं ताकि वहां से माल लादा जा सके. हमने ईरान के सामने एक निष्पक्ष और उचित समझौता पेश किया है और उम्मीद है कि तेहरान इसे स्वीकार करेगा. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो संयुक्त राज्य अमेरिका कड़ा कदम उठाने के लिए तैयार है. अब किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. अगर समझौता नहीं हुआ, तो आगे की कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे. अब समय आ गया है कि इस स्थिति का निर्णायक समाधान निकाला जाए.
घुटने टेक देगा ईरान- ट्रंप
ट्रंप ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि ईरान अमेरिका के सामने नहीं ठहर सकता है. वे बहुत तेजी से और बड़ी आसानी से घुटने टेक देंगे.अगर वे इस समझौते को नहीं मानते हैं, तो जो करना जरूरी है, और जो पिछले 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों ने ईरान के साथ नहीं किया उसे पूरा करना मेरे लिए गर्व की बात होगी. ट्रंप ने अपने ट्वीट के आखिर में यह भी कहा कि अब ईरान की इस हत्यारी मशीन (Killing Machine) को खत्म करने का समय आ गया है.
ईरान अमेरिका में हो चुकी है एक दौर की बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच एक दौर की बातचीत पहले ही हो चुकी है. 11 और 12 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी टीम के साथ आए थे. ईरान की तरफ से उनके दल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालीबाफ कर रहे थे. ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्यों में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघद्दम शामिल थे. हालांकि वार्ता असफल रही, दोनों दल किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके.
कल इस्लामाबाद पहुंचने वाला है अमेरिकी डेलिगेशन- ट्रंप
ट्रुथ सोशल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरान के साथ वार्ता के लिए मेरे प्रतिनिधि कल शाम को इस्लामाबाद जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी टेलीविजन फॉक्स न्यूज से कहा- जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं. उनकी बैठक मंगलवार सुबह शुरू होगी. यह एक बहुत ही सरल समझौता है, वे इसके अधिकांश बिंदुओं पर सहमत हो गए हैं.
कब खत्म हो रहा है अमेरिका-ईरान सीजफायर?
अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत हुई थी, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया था. करीब 40 दिन तक चले युद्ध के बाद आठ अप्रैल (8 April) को दोनों देशों के बीच दो सप्ताह (14 Days) का संघर्षविराम समझौते पर सहमति बनी. यह समझौता 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है.
Also Read: अमेरिकी नाकाबंदी और ईरानी फायरिंग भी नहीं रोक पाई, कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा ‘देश गरिमा’
परमाणु प्रतिबंधों पर भड़के ईरानी राष्ट्रपति, कहा– ट्रंप को किसने दिया बैन लगाने का हक?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










