बिहार विप चुनाव में सारण के 4 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द

पटना : बिहार विधान परिषद की चार सीटों के लिए दाखिल 52 नामांकन पत्रों में चार का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है. चारों प्रत्याशी सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के हैं. जिनका नामांकन पत्र रद्द किया गया है वे सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं. सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अब 18 प्रत्याशी शेष रह गये […]
पटना : बिहार विधान परिषद की चार सीटों के लिए दाखिल 52 नामांकन पत्रों में चार का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है. चारों प्रत्याशी सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के हैं. जिनका नामांकन पत्र रद्द किया गया है वे सभी निर्दलीय प्रत्याशी हैं. सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अब 18 प्रत्याशी शेष रह गये हैं. इसके अलावा गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 10, गया स्नातक क्षेत्र से 17, कोसी शिक्षक निर्वाचन से तीन जबकि सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 18 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं. मालूम हो कि चारों निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




