11 उम्मीदवारों ने भरा परचा

Published at :21 Feb 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
11 उम्मीदवारों ने भरा परचा

23 फरवरी तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित छपरा (सदर) : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 11 उम्मीदवारों ने प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी नर्मदेश्वर लाल के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन को लेकर सुबह से ही प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर के आस-पास उम्मीदवारों व […]

विज्ञापन

23 फरवरी तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित

छपरा (सदर) : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 11 उम्मीदवारों ने प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी नर्मदेश्वर लाल के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन को लेकर सुबह से ही प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर के आस-पास उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भीड़ देखी गयी. प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी थी. शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में पूरे दिन उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की आवाजाही लगी रही. पूरी अवधि में कुल 22 उम्मीदवारों ने नामजदगी का परचा दाखिल किया है. इनमें चार विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थित उम्मीदवार तो एक महिला उम्मीदवार भी शामिल है. नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी तो नाम वापसी की तिथि 23 फरवरी तक निर्धारित है.
विनय कुमार बने सारण स्नातक क्षेत्र के प्रेक्षक : भारत के निर्वाचन आयोग ने वरीय आइएएस विनय कुमार को सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 2017 के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के अनुसार उनका आवास छपरा स्थित परिसदन में होगा. उनका मोबाइल नंबर-9473191489 है. कोई भी अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक से मिलकर या मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते है.
चार दलीय उम्मीदवारों समेत 20 ने भरा है परचा
उम्मीदवार का नाम जिला पार्टी
डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह सारण राजग
डॉ वीरेंद्र नारायण यादव सारण महागठबंधन
परवेज आलम बेतिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
पप्पु यति पटना जवान किसान मोर्चा
दिनेश सिंह सारण निर्दलीय
इं. जयप्रकाश सिंह सारण निर्दलीय
अतुल कुमार तिवारी सारण निर्दलीय
लालू प्रसाद यादव सारण निर्दलीय
नंद किशोर ओझा गोपालगंज निर्दलीय
अनिल कुमार प्रसाद सारण निर्दलीय
ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी मोतिहारी निर्दलीय
अविनाश कुमार पांडेय मोतिहारी निर्दलीय
सुधिर कुमार सिंह मोतिहारी निर्दलीय
अभय कुमार छपरा निर्दलीय
मो. हारून छपरा निर्दलीय
अभिनव श्रीवास्तव सीवान निर्दलीय
संतोष कुमार सीवान निर्दलीय
सत्येंद्र प्रसाद सिंह सारण निर्दलीय
सबिर अहमद बेतिया निर्दलीय
संतोष प्रसाद सारण निर्दलीय
सीमा देवी सारण निर्दलीय
वीरेंद्र यादव गोपालगंज निर्दलीय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन