जमीन विवाद को लेकर किशोर का हुआ अपहरण

Published at :18 Feb 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर किशोर का हुआ अपहरण

छपरा (कोर्ट) : जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा एक किशोर का अपहरण कर लिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला अपहृत किशोर अंगद कुमार के पिता व पानापुर थाना क्षेत्र के मोरवा निवासी राजकुमार सिंह कुशवाहा ने दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी हरि सिंह कुशवाहा समेत […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा एक किशोर का अपहरण कर लिये जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला अपहृत किशोर अंगद कुमार के पिता व पानापुर थाना क्षेत्र के मोरवा निवासी राजकुमार सिंह कुशवाहा ने दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी हरि सिंह कुशवाहा समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा है कि अभियुक्तों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है. इसी रंजिश में उनलोगों ने उसके 12 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार का 13 फरवरी को उस वक्त जाइलो गाड़ी से अपहरण कर लिया, जब वह महम्मदपुर विद्यालय में पढ़ने के लिये जा रहा था. कोर्ट ने इस मामले में पानापुर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन