ट्रैफिक पुलिस चालकों को करेगी जागरूक एसपी ने दिया निर्देश

Published at :17 Feb 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस चालकों को करेगी जागरूक एसपी ने दिया निर्देश

छपरा (सारण) : शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रात में फर्राटे भर रहीं गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके तहत माइकिंग करके और चालकों को पंपलेट देकर जागरूक किया जायेगा. शहर के अंदर 20 किलोमीटर […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रात में फर्राटे भर रहीं गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके तहत माइकिंग करके और चालकों को पंपलेट देकर जागरूक किया जायेगा. शहर के अंदर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने,

बेवजह हॉर्न नहीं बजाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. बाद में यह नियम तोड़ने पर गाड़ियां जब्त की जायेगी और चालक पर भी एफआइआर दर्ज होगी. जागरूकता अभियान की एसपी पंकज कुमार राज खुद मॉनीटरिंग करेंगे. ट्रैफिक प्रभारी निलमणि रंजन ने बताया कि रात साढे नौ बजे नो इंट्री खुलने के बाद भिखारी चौक से ट्रैफिक पुलिस जीप से माइकिंग कर चालकों को स्पीड कंट्रोल करने के लिए जागरूक करेगी. चालकों के बीच पंफलेट भी बांटे जायेंगे. सभी थाने को भी पंपलेट दिए जायेंगे. दस दिनों तक माइकिंग और पंपलेट वितरण के बाद चालकों के खिलाफ सख्ती की जायेगी.

हनों के स्पीड कंट्रोल के लिए एसपी पंकज कुमार राज रात में खुद जांच करेंगे. रात को नो इंट्री खुलने के बाद वाहनों की गति का जायजा लेंगे. बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी थानेदारों को अभियान में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. अलग से भी कुछ अफसरों की ड्यूटी लगायी जा रही है, जो वाहनों की स्पीड पर नजर रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन