ट्रक के नीचे आयी बाइक बाल-बाल बचा चालक

नगरा : ओपी थाना क्षेत्र के नगरा बाजार के मसजिद के समीप छपरा-मशरक मुख्य पथ पर गुरुवार को मशरक की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से एक बाइक चालक घायल हो गया. जिसे निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया. घटना के विरोध में कुछ देर के लिए […]
नगरा : ओपी थाना क्षेत्र के नगरा बाजार के मसजिद के समीप छपरा-मशरक मुख्य पथ पर गुरुवार को मशरक की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से एक बाइक चालक घायल हो गया. जिसे निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया. घटना के विरोध में कुछ देर के लिए लोगों ने आवागमन ठप कर दिया. बताते चले कि बाइक चालक अपने घर से नगरा चौक की ओर जा रहा था. तभी बाजार के समीप अचानक पीछे से ट्रक आ जाने के कारण संतुलन खो बैठा और बाइक ट्रक के झटके से बाइक नीचे घुस गयी.
दहशत के कारण सवार गाड़ी छोड़ कर भाग रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो को समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया और ट्रक और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




