लड़ाकू विमान राफेल उड़ाने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बने रूडी

सारण : केंद्र सरकार में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने नाम एक रिकार्ड रच डाला है. जानकारी के मुताबिक रूडी पहले ऐसे केंद्रीय मंत्री बन गये हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान सुखोई के बाद राफेल जैसा विशेष विमान उड़ाया हो. जानकारी के मुताबिक रूडी ने राफेल उड़ाया […]
सारण : केंद्र सरकार में केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने नाम एक रिकार्ड रच डाला है. जानकारी के मुताबिक रूडी पहले ऐसे केंद्रीय मंत्री बन गये हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान सुखोई के बाद राफेल जैसा विशेष विमान उड़ाया हो. जानकारी के मुताबिक रूडी ने राफेल उड़ाया साथ ही उसके साथ कलाबाजियां भी की. एयर शो में रूडी ने 22 हजार फिट की ऊंचाई पर यह करतब दिखाया. सूत्रों की माने तो वे कुल आधे घंटे से ज्यादा आसमान में रहे.
रूडी ने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उनके लिए यह एक रोचक अनुभव रहा. विमान उड़ाना काफी रोमांचक रहा और उन्होंने इसे काफी इंज्वॉय किया. गौरतलब हो कि राफेल फ्रांस में निर्मित वह विमान है जो अपने साथ अपने वजन का ढाई गुना वजन लेकर उड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




