जेल में तलाशी के दौरान बंदियों का हमला, तीन कर्मी जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा मंडल कारा में बुधवार की सुबह बंदी अरुण साह व उसके समर्थकों ने तलाशी करने गये उच्च कक्षपाल सुबोध यादव, हवलदार विनोद गुप्ता, जेल सिपाही सुनील कुमार पर हमला कर दिया. इससे तीनों घायल हो गये. अरुण साह व उसके समर्थकों ने छापेमारी का विरोध करते हुए मारपीट व रोड़ेबाजी शुरू कर दी. काराधीक्षक […]
विज्ञापन
छपरा मंडल कारा में बुधवार की सुबह बंदी अरुण साह व उसके समर्थकों ने तलाशी करने गये उच्च कक्षपाल सुबोध यादव, हवलदार विनोद गुप्ता, जेल सिपाही सुनील कुमार पर हमला कर दिया. इससे तीनों घायल हो गये. अरुण साह व उसके समर्थकों ने छापेमारी का विरोध करते हुए मारपीट व रोड़ेबाजी शुरू कर दी.
काराधीक्षक सुभाष प्रसाद तथा जेल के अन्य पदाधिकारियों की मदद से बंदियों पर काबू पाया गया. वहीं, घायल जेल कर्मियों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल जेल कर्मियों के बयान पर भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उधर, इस घटना के संबंध में काराधीक्षक सुभाष प्रसाद ने कारा विभाग को भी पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




