छपरा जेल से हटाया जायेगा अरुण साह

Published at :16 Feb 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा जेल से हटाया जायेगा अरुण साह

अपराध. अरुण साह समेत आठ अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज छपरा (सारण) : मंडल कारा में तलाशी के दौरान जेलकर्मियों पर हुए हमला को लेकर तीन घंटे तक जेल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान बंदियों की गिनती और खाना खिलाने समेत दैनिक कार्य बाधित हो गये. बंदियों को पेशी के लिए व्यवहार […]

विज्ञापन

अपराध. अरुण साह समेत आठ अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

छपरा (सारण) : मंडल कारा में तलाशी के दौरान जेलकर्मियों पर हुए हमला को लेकर तीन घंटे तक जेल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान बंदियों की गिनती और खाना खिलाने समेत दैनिक कार्य बाधित हो गये. बंदियों को पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय भेजने में भी व्यवधान उत्पन्न हो गया. घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में कक्षपाल विनोद कुमार गुप्ता, जमादार सुबोध कुमार यादव और कक्षपाल सुनील कुमार शामिल है. घायलों को जेल प्रशासन ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. जेलकर्मियों पर हमले के बाद मंडल कारा में अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल इसकी सूचना डीएम-एसपी को दी गयी. सूचना के बाद मंडल कारा में सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष, एसडीओ सुनील कुमार, सदर सीओ विजय कुमार सिंह,
भगवान बाजार थाना के पुअनि रमेश कुमार महतो, राकेश कुमार राय समेत काफी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया. जेल के अंदर बंदियों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे हमला किया . दिन के करीब 10 बजे मामला शांत हुआ. जेलकर्मियों पर हमला करने के मामले में कुख्यात अपराधी अरुण साह समेत 8 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घायल जेल जमादार के बयान पर भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें नन्हकी सिंह, कन्हैया महतो, राजनाथ मांझी, राजा शर्मा, डिम्पू कुमार सिंह, राकेश कुमार, राजा कुमार का नाम शामिल है.
पुअनि राकेश कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
अरुण साह को राज्य के दूसरे कारा में स्थानांतरण के लिए प्रशासन ने शुरू की कवायद
जेलकर्मियों को लगी है गंभीर चोट
मंडल कारा के वार्ड 12 में हुए हमले में जेलकर्मियों को गंभीर चोट आयी है. जमादार सुबोध कुमार यादव को सिर में दो जगह गंभीर जख्म है. कक्षापाल विनोद कुमार गुप्ता का सिर फट गया है. कक्षपाल सुनिल कुमार के ललाट पर ईंट-पत्थर से गहरा जख्म लगा है और बायें हाथ में भी गंभीर चोर है. फिलहाल तीनों जेलकर्मियों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
क्या कहते हैं एसपी
मंडल कारा में हुए जेलकर्मियों पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इस घटना से सरकार तथा वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है.
पंकज कुमार राज, एसपी, सारण
क्या है मामला
मंडल कारा में बंद कुख्यात अरुण साह ने मंगलवार को शहर के मौना पकड़ी निवासी प्रापर्टी डीलर मुकुल कुमार भारती से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर हत्या करवाने की धमकी दी है. इस मामले में मंगलवार की शाम नगर थाने में प्रापर्टी डीलर ने प्राथमिकी दर्ज करायी. अपराधी अरुण साह ने जेल के अंदर से मोबाइल से कॉल करके रंगदारी मांगी है. इसके पहले 24 जनवरी को शहर के साहेबगंज बुटनबाड़ी मुहल्ले के बर्तन व्यवसायी भोला प्रसाद की हत्या भी अरूण साह ने रंगदारी नहीं मिलने के कारण करवाया था. इस मामले में भी अरूण साह आरोपित है. इन्हीं घटनाओं को लेकर जेल पुलिस बुधवार की सुबह अरुण साह और नन्हकी सिंह ने कार्ड में तलाशी लेने गयी तभी जेल पुलिसकर्मियों पर बंदियों ने हमला कर दिया. मंडल कारा के अंदर तलाशी के दौरान जेलकर्मियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने सरकार को रिपोर्ट भेज दिया है. घटना से संबंधित विस्तृत विवरण एसपी ने सरकार को भेजा है. जेलकर्मियों पर हुए हमले में घायलों और घटना के कारण से अवगत कराया गया है. बंदियों की कारगुजारियों की भी जानकारी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन