छपरा बना राज्य का 12 वां नगर निगम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

नगर निगम का मिला दर्जा. बढ़ेगी वार्डों की संख्या, नये सिरे से होगा निगम का चुनाव विकास कार्यों का बढ़ेगा दायरा छपरा(नगर) : नगर विकास एवं आवास विभाग ने छपरा नगरपालिका को अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद छपरा नगर पर्षद को नगर निगम का दर्जा मिल गया है. अधिसूचना जारी […]
विज्ञापन
नगर निगम का मिला दर्जा. बढ़ेगी वार्डों की संख्या, नये सिरे से होगा निगम का चुनाव
विकास कार्यों का बढ़ेगा दायरा
छपरा(नगर) : नगर विकास एवं आवास विभाग ने छपरा नगरपालिका को अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद छपरा नगर पर्षद को नगर निगम का दर्जा मिल गया है. अधिसूचना जारी होते ही छपरा सूबे का 12वां नगर निगम बन गया है. नगर निगम हो जाने से शहर में विकास की योजनाओं को रफ्तार मिल जायेगी.
वहीं एक व्यवस्थित शहर के निर्माण में भी काफी आसानी होगी. नगर निगम बनने की अधिसूचना जारी होते ही नप कर्मियों ने प्रसन्नता जाहिर की है. वहीं शहरवासियों में छपरा के विकास को लेकर एक नई उम्मीद जग गयी है.
शहर में बढ़ जायेगी वार्डों की संख्या : छपरा नगर निगम का दायरा बढ़ाया जायेगा. शहर से सटे कई ग्राम पंचायतों को भी नगर निगम से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी और नये वार्ड का निर्माण किया जायेगा. फिलहाल शहर में कुल 44 वार्ड हैं जिसके विकास के लिए नगर पर्षद के माध्यम से योजनाओं का क्रियान्वयन होता आ रहा है. विदित हो कि राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्र के जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर छपरा नगर पर्षद को नगर निगम में बदलने की प्रक्रिया कई माह पूर्व से ही शुरू कर दी थी. पिछले माह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छपरा आगमन में समय ही छपरा को नगर निगम में तब्दील किये जाने की घोषणा का इंतजार था. नगर विकास एवं आवास विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर शहर को नगर निगम का दर्जा दे दिया.
नगर विकास एवं आवास विभाग ने छपरा नगरपालिका को अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी की
विकास का बढ़ेगा दायरा
छपरा को नगर निगम का दर्जा मिल जाने के बाद शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी, वहीं कई क्षेत्रों में कार्यों का दायरा भी बढ़ जायेगा. शहर में नियमित जलापूर्ति, लाइटिंग, ड्रेनेज सिस्टम, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्यों को गति मिलेगी वहीं सड़कों की नियमित सफाई, बड़े नालों का मेंटेनेंस, शहर में ग्रीन जोन का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में निष्पादन में भी रफ्तार बढ़ेगी. वार्ड स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने में भी मदद मिलेगी.
नये सिरे से होगा चुनाव
नगर निगम का चुनाव नये सिरे से आयोजित किया जायेगा. नये वार्डों को चिह्नित कर उन्हें निगम में मिलाया जायेगा नगर निगम बनने के बाद अब छपरा में मेयर का चुनाव कराया जायेगा जिसके अंतर्गत वार्ड पार्षदों का चयन आम वोटरों के माध्यम से होगा. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राज्य सरकार से मिलने वाले आदेशों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेवारी तय करेंगे वहीं मेयर के पास भी कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की जिम्मेवारी होगी.
अब इन योजनाओं पर होगी विशेष नजर
वार्डों की नियमित साफ-सफाई
स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस
पानी की सप्लाई
फायर ब्रिगेड की व्यवस्था
सड़कों का नामकरण
एंबुलेंस सेवा
प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं
यातायात चिह्नों का प्रयोग
ग्रीन जोन डेवलपमेंट
सामुदायिक शौचालय
पुराने भवनों की सुरक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




