रिंकू ने लोक अभियोजक का पद हासिल किया 18वां रैंक

दरियापुर : बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है. अगर माता पिता अपनी बेटियों को बेटों की तरह निरंतर प्रोत्साहित करे तो बेटियां भी सफलता के आकाश में अपने नाम का परचम लहराते हुए अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती है. दरियापुर प्रखंड के मुजौना पंचायत के जगदीशपुर […]
दरियापुर : बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है. अगर माता पिता अपनी बेटियों को बेटों की तरह निरंतर प्रोत्साहित करे तो बेटियां भी सफलता के आकाश में अपने नाम का परचम लहराते हुए अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती है. दरियापुर प्रखंड के मुजौना पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी विद्यासागर सिंह व कांति देवी की दो बेटियों ने अपनी उपलब्धि से अपने माता-पिता सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है.
बड़ी बेटी बबीता एनटीपीसी में प्रबंधक के पद पर दिल्ली में कार्यरत है, तो दूसरी बेटी रिंकू कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लोक अभियोजक के पद पर महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरऑल 18वां रैंक हासिल की है. रिंकू बचपन से ही पढ़ने में तेज थी, इसी का नतीजा हुआ कि स्नातक पास करने के बाद एलएलबी तथा एलएलएम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अच्छे अंकों से पास की और कानून की पढ़ाई पूरा कर न्यायिक सेवा के अंतर्गत बीपीसीसी द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक लोक अभियोजक के पद पर चुनी गयी. इस दोनों बेटियों को सफलता पर गांव वालों ने बधाई देते हुए कहा कि हर किसी को दोनों बेटियों की सफलता पर नाज है. पूर्व सरपंच शिव कांति देवी, मुखिया पिंटू कुमार सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तरूण तिवारी, एसबीसीएम के निर्देशक शिशुपाल सिंह सरीखे लोगों ने बधाई देते हुए रिंकू के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




