प्रस्तावित सहकारी बैंक की 14 सदस्यीय कमेटी गठित

Published at :02 Feb 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रस्तावित सहकारी बैंक की 14 सदस्यीय कमेटी गठित

छपरा (सदर) : भारतीय रिजर्व बैंक के सारण जिले में ‘दि सारण सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक’ के पंजीयन की हरी झंडी मिलने के बाद विभिन्न व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों के बीच से 14 सदस्यीय बोर्ड के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. यहीं नहीं बोर्ड के सदस्यों ने बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 14 […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : भारतीय रिजर्व बैंक के सारण जिले में ‘दि सारण सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक’ के पंजीयन की हरी झंडी मिलने के बाद विभिन्न व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों के बीच से 14 सदस्यीय बोर्ड के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. यहीं नहीं बोर्ड के सदस्यों ने बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 14 सदस्यीय सूची सारण जिले के संयुक्त निबंधक को भेज दी गयी है. जिसे शीघ्र ही संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां सारण के द्वारा रजिस्ट्रार पटना को भेजी जायेगी.

हालांकि विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मढ़ौरा प्रखंड के तेजपुरवा पैक्स के अध्यक्ष वकील प्रसाद यादव को प्रस्तावित ‘दि सारण सेंट्रल को-ऑपरेटिब बैंक’ का अध्यक्ष तथा मांझी प्रखंड के बंगरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष केशव सिंह को उपाध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है. इसके अलावा सहकारिता से जुड़े विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जदयू के एक पूर्व जिलाध्यक्ष व सहकारिता कर्मी दिनेश सिंह, राधेकृष्ण यादव आदि 14 के नाम शामिल हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के आलोक में बोर्ड के 14 सदस्यीय कमेटी की सूची शीघ्र ही पंजीयक बिहार को भेजी जायेगी. विभागीय नियमों के अनुसार ही बोर्ड के गठन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. पंजीयक से पंजीयन होने के बाद ही बोर्ड के कमेटी के सदस्यों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.
चंद्रशेखर सिंह
संयुक्त निबंधक
सहयोग समितियां, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन