हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

Published at :02 Feb 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत

मकेर : थाना क्षेत्र के एनएच 102 रेवा पुल पर बुधवार की संध्या साइकिल से जा एक युवक को एनएच 102 के सड़क निर्माण कंपनी की गिट्टी लदी डंपर ने ठोकर मार दी, जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने डंपर को पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर फरार […]

विज्ञापन

मकेर : थाना क्षेत्र के एनएच 102 रेवा पुल पर बुधवार की संध्या साइकिल से जा एक युवक को एनएच 102 के सड़क निर्माण कंपनी की गिट्टी लदी डंपर ने ठोकर मार दी, जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी.

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने डंपर को पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर फरार हो गया. घटना की सूचना पर एएसआइ मुतुजा खां पुलिस बल के साथ रेवा पुल पहुंचे. घटना स्थल पर मुजफ्फरपुर साइड के सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गये और मृत युवक की पहचान की. मृतक मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाने के अजोधपुर सहीला पट्टी के राम सकलदेव पासवान का 18 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार है, जो मकेर बाजार से अपने घर साइकिल से रेवा पुल से जा रहा था, तभी डंपर ने ठोकर मार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन