28 को मतदान, 100 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

छपरा (सदर) : पंचायत उपचुनाव के लिए जिले के सभी 20 प्रखंडों में वार्ड सदस्य तथा पंच के रिक्त पड़े 657 पदों पर नामांकन का कार्य सोमवार की संध्या संपन्न हो गया. इनमें वार्ड सदस्य के 38 तथा ग्राम कचहरी के पंच के 619 पद शामिल हैं. परंतु, नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद […]
छपरा (सदर) : पंचायत उपचुनाव के लिए जिले के सभी 20 प्रखंडों में वार्ड सदस्य तथा पंच के रिक्त पड़े 657 पदों पर नामांकन का कार्य सोमवार की संध्या संपन्न हो गया. इनमें वार्ड सदस्य के 38 तथा ग्राम कचहरी के पंच के 619 पद शामिल हैं. परंतु, नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जो सूचना जिला पंचायत कार्यालय को मिली है,
उसके अनुसार लगभग ग्राम कचहरी के कम-से-कम 100 पदों पर नामांकन पत्र दर्ज नहीं हुए हैं. जबकि ग्राम कचहरी के 100 पदों पर महज एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किये हैं. ऐसी स्थिति में जिन वार्डों में पंच के एक ही उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है. इसी प्रकार वार्ड सदस्य के रिक्त 38 पदों में से भी कम-से-कम छह पर नामांकन दाखिल नहीं हुआ है. जबकि आधा दर्जन पदों पर महज एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है. ऐसी स्थिति में इन पदों पर भी निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




