ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Published at :30 Jan 2017 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन ट्रेन से कटने से घायल महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. रेलवे ट्रैक पार करते समय चंद्रावती देवी नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी. इस घटना में रविवार की शाम महिला की नौ वर्षीय […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन ट्रेन से कटने से घायल महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. रेलवे ट्रैक पार करते समय चंद्रावती देवी नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी. इस घटना में रविवार की शाम महिला की नौ वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी की मौत हो गयी. सुमन मूकबधिर थी.

महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे रेल थानाध्यक्ष लेखा राय ने सदर अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. वह इसुआपुर थाना क्षेत्र के आटा गांव के चंदेश्वर साह की पत्नी थी. मृतका के चचेरे ससूर के बयान पर रेल थाने में मामला दर्ज किया गया है. रेल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन