विकास को मिलेगी रफ्तार सुगम होगी लोगों की यात्रा

Published at :28 Jan 2017 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
विकास को मिलेगी रफ्तार सुगम होगी लोगों की यात्रा

हर्ष . दियारा वासियों के चेहरे पर पुल बनने से लौटी खुशी दिघवारा : दिघवारा से दियारा के रास्ते दानापुर जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं. दिघवारा में गंगा नदी पर अस्थायी पुल का उद्घाटन हो गया है.जिस पुल का निर्माण इस बार जिला पर्षद द्वारा निकाले गये टेंडर […]

विज्ञापन

हर्ष . दियारा वासियों के चेहरे पर पुल बनने से लौटी खुशी

दिघवारा : दिघवारा से दियारा के रास्ते दानापुर जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं. दिघवारा में गंगा नदी पर अस्थायी पुल का उद्घाटन हो गया है.जिस पुल का निर्माण इस बार जिला पर्षद द्वारा निकाले गये टेंडर के बाद हुआ हैं,वहीं दानापुर के सामने गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. खबर है कि इस महीने के 31 जनवरी को पीपा पुल के पूरा हो जाने के बाद दियारा का सुहाना सफर शुरू हो जायेगा.
फिर सारण,सीवान व गोपालगंज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग अपने वाहनों से आसानी से पटना व अन्य जिलों तक पहुंच सकेंगे और यात्रियों को महात्मा गांधी सेतु के जाम को नहीं झेलना पड़ेगा. पटना के महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम से यात्रियों को बचाने व दियारा के लोगों का दिघवारा व दानापुर से संपर्क बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने वर्ष 2014 में दिघवारा के सामने गंगा नदी पर पहली बार अस्थायी पुल का निर्माण किया जिससे न केवल दिघवारा से दानापुर की दूरी 60 किलोमीटर से घटकर 13 किलोमीटर हो गयी बल्कि यहीं रुट सारण प्रमंडल से छोटे वाहनों के लिए राजधानी जाने का मेन रूट व दियारा वासियों के लिए यही पुल लाइफ लाइन बन गया.
तब से दिघवारा के सामने हर साल गंगा नदी पर अस्थायी पुल बनता है और लोग इसी रास्ते के सहारे राजधानी तक आसानी से पहुंचते हैं.आम दिनों में यातायात के साधनों की कमी के कारण जहां बीमार लोगों की मौतें हो जाती है,वहीं पुलों की शुरुआत हो जाने से बीमार मरीजों को कम समय में इसी पुलों के सहारे अच्छे अस्पतालों तक पहुंचा कर जान बचा लिया जाता है.इस पुल के उपयोग से हर सीजन में हजारों मरीजों की जान बचती है.
दिघवारा प्रखंड की अकिलपुर पंचायत के आठ गांवों के अलावा दानापुर प्रखंड की कई पंचायतों के लोग भी इसी समयावधि में अपने बेटा-बेटी की देखसुनी की रफ्तार बढ़ा देते हैं एवं इसी बीच में दियारावासी अपने बच्चों की शादी बड़ी धूमधाम से करते हैं. वीरान से दियारे में बैंड बाजा बरात की धूम बढ़ जाती है. पुलों के रहने से बरातियों को गांवों तक पहुंचने में सहूलियतें होती है और विवाह में प्रयोग में आने वाली सामग्रियों की खरीद दिघवारा,दानापुर व राजधानी के विभिन्न बाजारों से आसानी से हो जाती है.
ॉपुल के उपयोग के लिए निर्धारित किराया
मोटर साइकिल-₹10
तीन चक्का वाहन-20
चार चक्का वाहन-50
सुविधाओं व संसाधनों की अनुपलब्धता का दंश झेलने एवं कमियों के बीच जीवन गुजारने के लिए अभिशप्त पटना व सारण जिलों के दियारा क्षेत्रों के लाखों लोगों के जीवन में दिघवारा का अस्थायी व दानापुर के पीपा पुल के निर्माण होने के बाद वाहनों के परिचालन शुरू होने से रौनक लौट आती है.हतोत्साहित चेहरों पर उत्साह की किरणें दिखने लगती है. दियारावासियों का आम जीवन आसान हो जाता है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं. पुलों के निर्माण के बाद बदलती जीवन शैली को रेखांकित करती यह विशेष रिपोर्ट-
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन