ऐसे बच गये गंगा कावेरी एक्सप्रेस के हजारों यात्री

Published at :17 Jan 2017 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
ऐसे बच गये गंगा कावेरी एक्सप्रेस के हजारों यात्री

छपरा (सारण). पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतम स्थान और बकुल्हां के बीच डाउन गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी है. करीब एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हुआ. गेट मैन की तत्परता से यह दुर्घटना टली. हुआ यह कि बकुल्हां से गौतम स्थान के लिए […]

विज्ञापन

छपरा (सारण). पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतम स्थान और बकुल्हां के बीच डाउन गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी है. करीब एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हुआ. गेट मैन की तत्परता से यह दुर्घटना टली. हुआ यह कि बकुल्हां से गौतम स्थान के लिए गंगा कावेरी खुल चुकी थी. इसी बीच रेलवे समपार फाटक संख्या 65 बी के गेट मैन ने रेलवे ट्रैक टूटे होने की सूचना दी. इस पर तत्काल ट्रेन को चालक से वाकी-टाकी पर बात कर बीच में रोक दिया और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गयी. कंट्रोल के निर्देश पर गैंग मैन और ट्रैक मैन ने जाकर टूटे हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत की.

घंटो खड़ी रही ट्रेनें

आइओ डब्लू (रेल पथ) ने अगले आदेश तक वहां 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन कराने का निर्देश दिया है. रेलवे ट्रैक टूटने के कारण घटना स्थल पर गंगा कावेरी खड़ी रही. इसी दौरान करीब डेढ़ घंटे तक कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि टूटे हुए रेलवे ट्रैक को जगलर प्लेट बांधकर परिचालन बहाल किया गया है. रेलवे ट्रैक टूटने के कारण सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन-20 मिनट, गाजीपुर कोलकाता एक्सप्रेस-20 मिनट, उत्सर्ग एक्सप्रेस एक घंटा, अप पवन एक्सप्रेस तथा छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक घंटा, डाउन पवन और डाउन ताप्ति गंगा एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही.

क्या कहते हैं अधिकारी

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल के अशोक कुमार ने बताया कि ठंड के कारण रेलवे ट्रैक क्रैक हो गया था, जिसे गैंग मैन और ट्रैक मैन ने जगलर से बांध कर परिचालन बहाल किया है. रेलवे ट्रैक टूटने के कारण परिचालन प्रभावित हुआ. फिलहाल काशन ऑर्डर पर 30 किमी की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन