मानव शृंखला को लेकर नगर पर्षद ने की बैठक

Published at :17 Jan 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला को लेकर नगर पर्षद ने की बैठक

छपरा(नगर) : आगामी 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने हेतु छपरा नगर पर्षद ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मानव शृंखला में नगर पर्षद कर्मचारियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया. नगर पर्षद सभागार […]

विज्ञापन

छपरा(नगर) : आगामी 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने हेतु छपरा नगर पर्षद ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मानव शृंखला में नगर पर्षद कर्मचारियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और आम लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया. नगर पर्षद सभागार में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय ने बताया कि 21 जनवरी को नगर पर्षद से जुड़े

सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी ससमय मानव शृंखला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे. नगर पर्षद अध्यक्षा शोभा देवी ने बताया कि मानव शृंखला में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड के लोगों को मानव शृंखला में भाग लेने हेतु अपील करेंगे और सही समय पर लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने का भी कार्य करेंगे. आयोजित बैठक में नगर पर्षद के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन