जाना था गोरखपुर, पहुंचा छपरा

Published at :17 Jan 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
जाना था गोरखपुर, पहुंचा छपरा

नशाखुरानी गिरोह का शिकार यात्री पश्चिम चंपारण का रहने वाला छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर नशाखुरानी के शिकार एक यात्री को बेहोशी की हालत में सोमवार को उतारा गया. बेहोशी के कारण यात्री गोरखपुर उतरने के बजाये छपरा जंकशन पहुंच गया. राजकीय रेलवे पुलिस ने बेहोशी की हालत में यात्री को […]

विज्ञापन

नशाखुरानी गिरोह का शिकार यात्री पश्चिम चंपारण का रहने वाला

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर नशाखुरानी के शिकार एक यात्री को बेहोशी की हालत में सोमवार को उतारा गया. बेहोशी के कारण यात्री गोरखपुर उतरने के बजाये छपरा जंकशन पहुंच गया. राजकीय रेलवे पुलिस ने बेहोशी की हालत में यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. वह पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया गांव के फुन्नी महतो का पुत्र गणेश महतो बताया जाता है. उसके पॉर्केट से कल्याण जंकशन से गोरखपुर जंकशन का टिकट मिला है. रेल पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.
रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शिवाजी टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री बेहोश पड़ा था. आशंका है कि गोरखपुर के पहले ही नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा खिलाकर लूट लिया. जिसके कारण वह गोरखपुर नहीं उतर सका और छपरा जंकशन पहुंच गया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि यात्री के होश में आने पर उसका बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी. बेहोश यात्री की हालत में सुधार हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन