जलजमाव से मरीजों को परेशानी

Published at :17 Jan 2017 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से मरीजों को परेशानी

समस्या उपाधीक्षक ने अस्पताल प्रबंधक को नियमित साफ-सफाई को ले दिया निर्देश छपरा (सारण) : सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति के कारण सदर अस्पताल परिसर में बिन बरसात जलजमाव की समस्या से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आपातकालीन कक्ष के पोर्टिकों में नाला का गंदा पानी कई दिनों से जमा है. […]

विज्ञापन

समस्या उपाधीक्षक ने अस्पताल प्रबंधक को नियमित साफ-सफाई को ले दिया निर्देश

छपरा (सारण) : सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति के कारण सदर अस्पताल परिसर में बिन बरसात जलजमाव की समस्या से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आपातकालीन कक्ष के पोर्टिकों में नाला का गंदा पानी कई दिनों से जमा है. अस्पताल की सफाई की जिम्मेवारी आउट सोर्सिंग एजेंसी को दी गयी है. आपातकालीन कक्ष के पोर्टिकों और आसपास जलजमाव के कारण न केवल मरीजों को परेशानी हो रही है, बल्कि चिकित्साकर्मी भी त्रस्त हैं. राज्य स्वास्थ्य समिति ने हाल ही में एक नयी आउट सोर्सिंग एजेंसी को बेहतर सफाई कार्य कराने के लिए ठेका दी है.
मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल की सफाई का कार्य समुचित से नहीं कराया जा रहा है. जिसके कारण अस्पताल परिसर में गंदगी पसरा हुआ है. बाहरी परिसर और वार्डों में भी नियमित रूप से झाड़ू-पोछा नहीं किया जा रहा है. जलजमाव तथा गंदगी के कारण मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका है. इस मामले में उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह सफाई कार्य कराने वाली आउट सोर्सिंग एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछे जाने का निर्देश दिया है. उपाधीक्षक ने अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिया है कि सुबह-दोपहर-शाम सफाई कार्यों की नियमित जांच करें और गंदगी पाये जाने पर भुगतान में कटौती करने का प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करें.
आपातकालीन कक्ष के पोर्टिकों में पसरा रहता है गंदा पानी
लापरवाही बरदाश्त नहीं
सफाई कार्य के प्रति लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी. सफाई कार्य में अनियमितता पाये जाने पर भुगतान में कटौती की जायेगी. इसकी जांच का निर्देश अस्पताल प्रबंधक को दिया गया है.
डॉ शंभूनाथ सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन