जिले में वाणिज्यकर वसूली में आयी कमी

छपरा (सदर) : नोटबंदी का व्यापक असर जिले के वाणिज्यिक कर वसूली पर दिख रहा है. दिसंबर माह में 8 करोड़ 95 लाख रुपये की ही वसूली वाणिज्यकर विभाग कर सका है. जिनमें 70 फीसदी हिस्सा उद्गम पर आय की कटौती से ही प्राप्त कर शामिल है. यह जानकारी वाणिज्य कर उपायुक्त सारण शंकर शर्मा […]
छपरा (सदर) : नोटबंदी का व्यापक असर जिले के वाणिज्यिक कर वसूली पर दिख रहा है. दिसंबर माह में 8 करोड़ 95 लाख रुपये की ही वसूली वाणिज्यकर विभाग कर सका है. जिनमें 70 फीसदी हिस्सा उद्गम पर आय की कटौती से ही प्राप्त कर शामिल है. यह जानकारी वाणिज्य कर उपायुक्त सारण शंकर शर्मा ने पूछताछ के दौरान दी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूर्व ऑटो मोबाइल कंपनियों से प्रतिमाह 80 लाख रुपये तक कर की वसूली होती थी.
परंतु, नोटबंदी के बाद दिसंबर माह में महज 45 से 47 लाख की वसूली ही जिले के विभिन्न ऑटो मोबाइल एजेंसी से हुआ है. वहीं अनाज या अन्य खाद्य सामग्री से प्राप्त कर काफी कम रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




