पटरी टूटने से बाधित हुआ ट्रेनों का परिचालन

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के पश्चमी ढाला के समीप डाउन ट्रैक पर लगा सेफ्टी प्लेट टुट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह डाउन सीवान-समस्तीपुर इंटर सिटी सवारी गाड़ी दाउदपुर स्टेशन से गुजरने के बाद ड्यूटी पर तैनात किमैन की नजर 342/2 के खंभे के नजदीक डाउन रेल ट्रैक में […]
दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के पश्चमी ढाला के समीप डाउन ट्रैक पर लगा सेफ्टी प्लेट टुट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह डाउन सीवान-समस्तीपुर इंटर सिटी सवारी गाड़ी दाउदपुर स्टेशन से गुजरने के बाद ड्यूटी पर तैनात किमैन की नजर 342/2 के खंभे के नजदीक डाउन रेल ट्रैक में पहले से लगे सेफ्टी प्लेट टूटा पाया.
जिसकी जानकारी किमैन ने इंजीनियरिंग विभाग व स्टेशन मास्टर को दिया. जहां विभाग के कर्मी पहुंच टूटे प्लेट की मरम्ती का कार्य शुरू किया. उधर अप ट्रैक पर रेलकार्य चलने के कारण दिन के 12 बज कर 30 मिनट बजे से 16 बज कर 30 मिनट बजे तक ब्लॉक लेने के कारण परिचालन इस ट्रैक पर नहीं हुआ. इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर ने बताया कि कॉशन और ब्लॉक कार्य से परिचालन बाधित नहीं है. टूटे रेल को जोड़ने का काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




